राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग मे आज 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रंग बिरंगी जोशपूर्ण प्रस्तुति से समा बांध दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे ने NCC परेड की सलामी ली तथा झंडोत्तोलन किया। महाविद्यालय की NCC छात्राओं ने भी अपने परेड प्रदर्शन के बाद झंडे को सलामी दी। प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे ने अपने संबोधन में युवा शक्ति पर विश्वास जताते हुए उन्हें नैतिकता, सच्चाई और अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहने की बात कही। महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के छः वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम तथा अन्य आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागी और विजयी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी सहायक प्रोफेसर और कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या मे छात्राएं उपस्थित थी।