Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

Skill Development Awareness Programme

राजकीय महिला महाविद्यालय गुलज़ारबाग मे आज दिनांक 31.10.25 को सभी सेमेस्टर की छात्राओं के लिए 'Skill Development Awareness Programme' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को जॉब के लिए सॉफ्ट स्किल्स की आवश्यकता तथा अन्य आवश्यक कौशल पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतर्वे ने भी छात्राओं को जीवन में व्यावसायिक कौशल और अनुशासन की आवश्यकता के बारे में बताया। या कार्यक्रम उन्नति फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी सहायक प्रोफेसर भी उपस्थित थीं।

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी समय और रोजगार की मांग के अनुरूप स्किल सीखते हैं। वर्तमान में यह चार वर्षीय सी बी सी एस के सेमेस्टर -5 में शामिल है। इसके तहत महाविद्यालय में "साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस" , "एम एस ऑफिस पैकेज", "फाइनेंशियल लिटरेसी एंड बैंकिंग ऑपरेशन" तथा "सॉफ्ट स्किल एंड कम्युनिकेशन" में इंटर्नशिप करवाया जाएगा।

इसके अलावा छात्राओं को अपार आई डी के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 158
Month Visit: 3766
Total Visit: 253229