Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

मानसिक स्वास्थ्य पर हार्मोन का प्रभाव

राजकीय महिला महाविद्यालय गुलज़ारबाग मे महाविद्यालय के मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस सेल की तरफ से मानसिक स्वास्थ्य पर हार्मोन का प्रभाव विषय पर एक व्याख्यान तथा संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की मुख्य वक्ता गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ कुमारी मणि थीं। कार्यक्रम मे छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे ने जीवन के विभिन्न चक्रों मे हार्मोन की भूमिका तथा शरीर मे होने वाले इनके प्रभावों के बारे मे बताया। अपने व्याख्यान में डॉ मणि ने विस्तार से विभिन्न हार्मोन तथा हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे मे बताया। छात्राओं ने भी अपने प्रश्न रखे। कार्यक्रम का संचालन मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस सेल की नोडल ऑफिसर डॉ आयशा बानो तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमारी निमिषा ने किया। कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस सेल की सदस्य प्रोफेसर सुनीता कुमारी तथा डॉ विनीता और अन्य सहायक प्रोफेसर तथा बड़ी संख्या मे छात्राएं भी उपस्थित थीं।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 82
Month Visit: 2405
Total Visit: 251867