Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

सेमेस्टर 5( 2024- 2028) की छात्राओं के इंटर्नशिप

राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग मे आज सेमेस्टर 5( 2024- 2028) की छात्राओं के इंटर्नशिप के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे तथा EZY Intern की तरफ से आये साहिल राज, आदर्श कुमार तथा महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं को संबोधित करते ही प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे ने इंट्र्नशिप की उपयोगिता के बारे मे बताया। EZY Intern साहिल राज ने विस्तार से विभिन्न विषयों के डोमेन के बारे मे, इंटर्नशिप के समय, मूल्यांकन ,प्रोजेक्ट रिपोर्ट और अन्य बातों की जानकारी दी। छात्राओं के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी रहा। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ संगीता विश्वनाथ,डॉ किरण कुमारी, डॉ रंजु, डॉ मंजु, डॉ विनीता तथा अन्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमारी निमिषा ने किया।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 83
Month Visit: 2406
Total Visit: 251868