Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग, पटना में आज 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय की NCC की छात्राओं की शानदार परेड रही। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के बाद सभी को शुभकामनाएं भी दी।छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जनवरी २६ को भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया। हमारे गणतंत्र की कामयाबी मे संविधान का महत्व एवं उसकी प्रस्तावना मे निहित प्रथम पांच शब्दों की भी चर्चा की। भारतीय गणराज्य की गरिमा को हम किस तरह अक्षुण रख सकते हैं, इसकी भी चर्चा की गयी। छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर एकल तथा सामूहिक नृत्य एवं गीत भी प्रस्तुत किये गए। महाविद्यालय मे आयोजित सह शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गतआयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परस्कार वितरण भी हुआ। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की सभी सहायक प्रोफेसर तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 128
Month Visit: 3602
Total Visit: 210120