Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग, पटना मे आज नगर निगम की तरफ से स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सीता साहू और नगर निगम की ब्रैंड अंबेसेडोर डॉ नीतू कुमारी नवगीत थीं। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर श्रीमती सीता साहू, डॉ नीतू नवगीत तथा महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे ने संयुक्त रूप से किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने मुख्य अतिथि और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, पौधा और प्रतीक चिन्ह दे कर किया। डॉ नीतू नवगीत और श्री राजेश केसरी ने अपने गीतों से स्वच्छता का संदेश दिया तथा एक सुंदर समा बना दिया। महापौर श्रीमती सीता साहू ने अपने संबोधन मे स्वच्छता के महत्व को बताते हुए संसाधनों को भी बचाने की बात कही। अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे ने 3'R' के बारे मे बताया।पूछे गए स्वच्छता सर्वेक्षण प्रश्न मे छात्राओं ने पूछे गए प्रश्नो का सुंदर उत्तर भी दिया। महाविद्यालय की एन एस एस की छात्राओं ने को ओर्डिनेटर डॉ सबीहा अहसन के नेतृत्व मे महाविद्यालय प्रांगण की सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। मंच संचालन डॉ कुमारी निमिषा एवं डॉ उषा यादव ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रंजु कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की सभी सहायक प्रोफेसर तथा कर्मचारी गण उपस्थित थे।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 135
Month Visit: 4359
Total Visit: 229820