Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

वार्षिक खेल कूद समारोह, 2025-26

गाय घाट स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग,पटना में वार्षिक खेल कूद समारोह काफी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्या ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह और पौधा दे कर किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० एन. के. अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा विभाग,बिहार सरकार , महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे,श्री कुंदन किशोर,सेक्शन ऑफिसर,उच्च शिक्षा विभाग तथा महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसरों ने गुब्बारे उड़ा कर किया। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री सत्यम सहाय, एस. डी. एम. पटना सिटी ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें परिश्रम से पीछे न हटने और जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र दिया। महाविद्यालय में चल रहे 12 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। छात्राओं ने बैडमिंटन, कैरम,चेस, जैवलिन थ्रो,डिस्कस थ्रो,कबड्डी, खो खो ,गोली चम्मच दौड़,100 मीटर की दौड़,200 मीटर की दौड़, रस्सी कूद दौड़, स्लो साइकिल रेस, तीन पैरों की दौड़, कराटे इत्यादि में भाग लिया। ओवर ऑल चैंपियन का शील्ड शिल्की कुमारी ने तथा रनर अप का शील्ड अनुष्का कुमारी ने जीता। इस अवसर पर एन. सी. सी. की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। अन्य छात्राओं ने ड्रिल की मनोहारी प्रस्तुति दी। कराटे की छात्राओं ने अपनी कला और शक्ति का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा यादव तथा डॉ. कुमारी मणि ने संयुक्त रूप से किया। अंत में खेलकूद प्रभारी डॉ. रंजु कुमारी ने मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि ,प्राचार्या के साथ साथ सभी प्रोफेसर, कर्मचारी गण और छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 136
Month Visit: 4360
Total Visit: 229821