Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग में आज दिनांक 13.4.2026 को लायंस क्लब ऑफ पटना, अनन्ता के सहयोग से छात्राओं और महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा ,विटामिन डी,ब्लड प्रेशर और बोन डेन्सिटी की जाँच की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतर्वे और लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गयी । महाविद्यालय की प्राचार्या ने अतिथियों का स्वागत पौधा, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र दे कर किया। इस अवसर पर ' स्वास्थ्य एवं स्वच्छता ' पर एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य वक्ता डॉ अलका सहाय और डॉ अर्चना वर्मा ने छात्राओं के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। महाविद्यालय स्वास्थ्य समिति की सदस्या डॉ संगीता विश्वनाथ तथा डॉ उषा यादव ने इस कार्यक्रम मे सक्रिय भूमिका निभाई। लायंस क्लब और पटना,अनन्ता की प्रेसिडेंट लायन मौसमी दास गुप्ता, लायन नंदा गर्ग, लायन नीता मिश्रा, लायन ममता, और लायन बबिता ने भी इस स्वास्थ जाँच कार्यक्रम मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 90
Month Visit: 4338
Total Visit: 225208