Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

नारी शक्ति वंदन

"नारी शक्ति वंदन" के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलजारबाग,पटना में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 16.04.2026 को महाविद्यालय की छात्राओं तथा सहायक प्राध्यापिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। दिनांक 17.04.2026 को "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" तथा "राजनीति एवं प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ संगीता विश्वनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा परिसीमन पर विस्तार से चर्चा की। राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ मंजू कुमारी ने तैंतीस प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा की।अन्य सहायक प्रोफेसर जिनमें संस्कृत विभाग की डॉ रंजू कुमारी,हिंदी विभाग की श्रीमती अनिता एक्का, डॉ उषा यादव,रसायन शास्त्र विभाग की डॉ कुमारी निमिषा ने भी अपने विचारों को रखा।छात्राओं में राजनीति शास्त्र मेजर की सिल्की कुमारी,इंग्लिश मेजर की अदिति पांडे,हिंदी मेजर की हेना परवीन,रसायनशास्त्र मेजर की सृष्टि,और जंतु विज्ञान मेजर की स्वाति ने भी नारी शक्ति वंदन पर अपने विचारों को प्रभावपूर्ण तरीके से रखा। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे ने अध्यक्षीय भाषण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आवश्यकता और महिला सशक्तिकरण की बात कही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ ।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 134
Month Visit: 2800
Total Visit: 233683