Rajkiya Mahila Mahavidyalay, Gulzarbagh, Patna

NAAC Accredited Grade-B

Main Menu

सेवा संकल्प अभियान


राजकीय महिला महाविद्यालय, गुलज़ारबाग मे आज राज्य सरकार के 17.9.26 से 17.10.26 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 07.10.2026 को विकसित भारत ' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे तथा समाजसेवी संघ मंडल, गायघाट, पटना के सदस्यों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। अपने उद्बोधन मे प्राचार्या प्रोफेसर श्रुति तेतरवे ने विकसित भारत के सपने को साकार करने मे युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। युवा शक्ति अगर आगे बढ़े तो वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरु कहलायेगा।
विकसित भारत विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता मे महाविद्यालय की 27 छात्राओं ने अपने विचारों और सोंच को सृजनात्मक पोस्टर के मध्यम से दिखाया। निर्णायक मंडली मे वनस्पति शास्त्र विभाग की डॉ किरण कुमारी तथा राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ संगीत विश्वनाथ थीं। प्रथम स्थान पर जा नंदा, द्वितीय स्थान पर वैशाली तथा तृतीय स्थान पर बुशर परवीन रहीं।
भाषण प्रतियोगिता मे कुल दस छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडली में संस्कृत विभाग की डॉ रंजु, तथा अंग्रेजी विभाग की डॉ विनीता थीं। इंग्लिश स्पीच competition में प्रथम स्थान पर पल्लवी, द्वितीय स्थान पर मीनाक्षी तथा तृतीय स्थान आयशा को मिला। हिंदी भाषण प्रतियोगिता मे स्नेहा, प्रज्ञा, तनिशा तथा शैली ने प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमारी मणि तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमारी निमिषा ने किया।
दूसरे दिन दिनांक 08.10.2026 को महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की को ऑर्डिनेटर डॉ० कुमारी मणि के निर्देशन में स्वच्छता अभियान के तहत साफ - सफाई एवं पौधारोपण के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे यथा- पीपल, आम, अमरूद, करी पत्ता, एलो वेरा तथा विभिन्न फूलों के पौधे लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० श्रुति तेतरवे सहित सभी सहायक प्रोफेसर तथा बड़ी संख्या मे छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

© 2026 - Rajkiya Mahila Mahavidyalay Gulzarbagh, Patna -7
For Suggestions Mail To: govt.wc.gulzarbagh@gmail.com
Maintained By:Inno Groove Technologies


Today visit: 79
Month Visit: 2402
Total Visit: 251864